spot_img
spot_img
spot_img

अगले 5 दिनों तक देशभर में बारिश का अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : मौसम विभाग ने बारिश को लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। जिस जिले में बारिश के आसार है वो है मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़। वहीं राज्य में कई स्थानों पर ओला गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में भी अगले 5 दिनों के दौरान बारिश के आसार बनते नजर आ सकते हैं।  28 अप्रैल को ओडिशा और झारखंड में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की आशंका जाहिर की है। वहीं,असम, अरुणाचल, मेघालया में 28 से 30 अप्रैल।  इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा में 29 और 30 अप्रैल को बारिश के साथ तेज हवाएं चलती देखी जा सकती हैं।

IMD अलर्ट के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा और गुजरात में अगले 5 दिनों तक बारिश की आशंका है।  उत्तराखंड में 27 से 30 तक बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा राजस्थान में भी अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं।

तीन मई तक बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के भी तमाम राज्यों में अगले पांच दिनों तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।  उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है। दिल्ली, लखनऊ समेत तमाम राज्यों में बारिश की बात कही गई है। नई दिल्ली में आज से तीन मई तक बारिश का अलर्ट है।  इन सात दिनों में बारिश की तीव्रता कम-ज्यादा हो सकती है।

आंधी-बारिश के दौरान सतर्क रहने का निर्देश

मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए IMD ने निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक, बारिश, आंधी और बिजली गिरने से बागवानी के साथ-साथ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इस दौरान कच्चे घरों, दीवारों और झोपड़ियों को मामूली नुकसान पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति आने पर विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने को कहा है।  इस दौरान खिड़कियां और दरवाजे बंद करने के निर्देश दिए हैं। यदि संभव है तो यात्रा से बचने को कहा गया है।  मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित जगह आश्रय लेने की बात कही है।

 

Bhubaneswar (Odisha's Capital) Weather Update

Delhi Weather Update

इसे भी पढ़ें : झारखंड में गरज और ठनका को लेकर येलो अलर्ट

इसे भी पढ़ें :IMD ALERT : झारखंड में कल ओलावृष्टि, तेज हवा के साथ होगी बारिश

इसे भी पढ़ें :RAIN ALERT : 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी…देखें

इसे भी पढ़ें :Bihar : अगले 24 घंटों के दौरान गरज, चमक, तेज हवा के साथ बारिश

इसे भी पढ़ें :अगले दो दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें :रांची सहित कई इलाकों में 27 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश

इसे भी पढ़ें :बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी!

इसे भी पढ़ें :चक्रवात का खतरा, अगले 24 घंटे में 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़ें :गरज के साथ रांची में शुरू हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

इसे भी पढ़ें :झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…देखें

इसे भी पढ़ें :अगले 18 घंटों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान, अलर्ट जारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...