spot_img
spot_img

पलामू में BJP नेता की इस हाल में मिली ला’श, सड़क पर उतरे लोग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के मनातू में BJP नेता प्रमोद सिंह की डेड बॉडी सुनसान जगह पर पेड़ से लटकी हालत में मिली। 35 साल के प्रमोद सिंह BJP एसटी मोर्चा के मनातू प्रखंड अध्यक्ष थे। उनकी मौत की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गुस्साये लोगो ने मनातू सेमरी रोड को जाम कर दिया। वे लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। खबर पाकर मौके पर मनातू के थानेदार कमलेश कुमार, लेस्लीगंज के SDPO आलोक टूटी दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके  बाद लोगों ने जाम हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने घटना की घोर निंदा की। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की।

घटना के बारे में प्रथम दृष्ट्या जो जानकारी सामने आई उसके अनुसार प्रमोद सिंह बुधवार शाम घर से यह बोलकर निकले थे कि किसी के पास पैसा बकाया है, वही लेने जा रहे हैं। वे अपना फोन भी घर में ही छोड़ गये। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों को उनकी चिंता हुई। उन्हें हर संभावित जगहों पर खोजा गया। मनातू थाना क्षेत्र के सेमरी के इलाके में प्रमोद सिंह की बाइक मिली। पर प्रमोद का कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद आज उनकी डेड बॉडी लटकी मिली। परिजनों का इल्जाम है कि उन्हें मारकर लाश को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : रांची में पुलिस के वेश में करते थे यह काम, धराये…

इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड वाली फोटो से हैं परेशान तो जरूर पढ़ लें खबर…

इसे भी पढ़ें : शक के चक्कर में पत्थर से कूचकर ह’त्या, गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें : RBI ने इन 4 बैंकों पर ठोका लाखों का जुर्माना, आपका अकाउंट तो…

इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट, 11 जवान शहीद…

इसे भी पढ़ें : दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर लाखों की लूट…

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के कारोबारी की वाराणसी में मौ’त, सांसद नीरज शेखर के थे साले…

इसे भी पढ़ें : सीएम केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, देखें…

इसे भी पढ़ें : इस दिन शुरू होगी रांची टू पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां जानें रूट मैप

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...