spot_img

23 अप्रैल को 5741 नये मरीज मिले, 3205 हुये ठीक, जानिए किस जिले का क्‍या है हाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। रोज हजारों की संख्‍या में नये मरीज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 5741 नए संक्रमित मिले। वहीं 63 लोगों की जान भी कोरोना की वजह से गई। रांची के बात करें तो कोरोना का हॉटस्‍पॉट बना हुआ है। हर दिन 1000 के पार मरीज यहां मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी 1364 नए मरीज मिले वहीं 15 लोगों की जान भी गई।

Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर

शुक्रवार को राज्य में एकमात्र गढ़वा ऐसा जिला रहा, जहां एक भी केस नहीं मिला। इसके साथ ही अब झारखंड में 40,942 और रांची में 13,465 एक्टिव मरीज हो गए हैं।

कोरोना संक्रमण के बीच राहत की भी खबर लगातार आ रही है। शुक्रवार को भी 3205 मरीजों ने कोरोना का मात दी। रांची से सबसे अधिक 810 मरीजों ने कोरोना को मात दी।

Read More : राहत भरी खबर : इस दवा को देने के बाद मरीजों को नहीं पड़ेगी ऑक्‍सीजन की जरूरत

राज्‍य में कहां कितनी मौत

मृतकों में रांची और पूर्वी सिंहभूम के 15-15, कोडरमा के 7, जामताड़ा व सिमडेगा के 3-3, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, गोड्डा, गिरिडीह और बोकारो के 2-2 और चतरा, देवघर, धनबाद, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, पलामू, रामगढ़ व सरायकेला के 1-1 लोग शामिल हैं।

कहां मिले कितने संक्रमित
बोकारो में 298, चतरा में 96, देवघर में 120, धनबाद में 262, दुमका में 107, पू.सिंहभूम में 810, गिरीडीह में 92, गोड्डा में 102, गुमला में 174, हजारीबाग में 320, जामताड़ा में 296, खूंटी में 76, कोडरमा में 228, लातेहार में 74, लोहरदगा में 200, पाकुड़ में 16, पलामू में 250, रामगढ़ में 448, रांची में 1364, साहिबगंज में 118, सरायकेला में 95, सिमडेगा में 76, प. सिंहभूम में 119

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित