spot_img
spot_img
spot_img

WHO की चेतावनी : क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में नहीं मिलें गले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मौत के आंकड़े चौंकाने वाले, संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा
  • दोस्तों और फैमिली मेंबर्स को भी गले लगाने से बचें

कोहराम लाइव डेस्क : साल का आखिरी महीना चल रहा है। क्रिसमस और फिर न्यू ईयर सेलिब्रेशन का दौर शुरू होने वाला है। मगर इस बीच WHO – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी कर दी है चेतावनी। इसमें सभी से सख्ती से कहा गया है कि क्रिसमस और नए साल की खुशियां मनाते समय सावधानी बेहद जरूरी है। अभी कोरोना का खतरा और बढ़ गया है। सभी जगह मौत के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इसलिए सेलिब्रेशन में दोस्तों और फैमिली मेम्बर्स को गले न लगाएं। इस दौरान कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें : सुखदेव भगत की मुड़ी की बोली लगी 40 लाख

WHO ने कहा, मौत के आंकड़े डराने वाले हैं

WHO के महामारी प्रमुख डॉ माइकल रेयान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना से जुड़े सवालों को जवाब देते हुए डॉ रेयान ने कहा, कोरोना के मामले और मौत के आंकड़े जिस दर से सामने आ रहे हैं, वो चौंकाने और डराने वाले हैं। खासतौर पर अमेरिका में। अमेरिका में हालात और भी ज्यादा नाजुक हैं। इसलिए सेलिब्रेशन के दौरान लोगों को अपनों के करीब आने से बचना चाहिए। दुनियाभर में कोरोना के मामलों में अमेरिका तीसरे पायदान पर है। जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यहां 2 लाख 80 हजार मौतें हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें : 7 खटिया की रस्सी से भी नहीं मिला गहराई का थाह #ShivlokDham

ब्रिटेन ने भी चेतावनी जारी की

ब्रिटेन में हालांकि वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फिर भी कोरोना को लेकर चेतावनी जारी की गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में खास ख्याल रखने को कहा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर सख्ती से जोर दिया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...