Kohramlive : टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर साल की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा नजरें Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर टिकी हैं। खबर है कि कंपनी जल्द ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टेक इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स और लीक्स इशारा कर रहे हैं कि यह नई सीरीज डिजाइन, कैमरा और प्रोसेसिंग पावर के मामले में अब तक की सबसे बड़ी अपग्रेड बन सकती है। उम्मीद है कि Apple इसे अपने पारंपरिक सितंबर लॉन्च इवेंट में पेश करेगा, जहां यह मौजूदा iPhone 17 Series की जगह लेगी। नई आईफोन सीरीज में लेटेस्ट iOS के साथ एप्पल के एडवांस AI टूल्स और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स का इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है।
A20 Pro चिपसेट: परफॉर्मेंस में बड़ा उछाल
नई सीरीज में एप्पल का नया A20 Pro Chip मिलने की संभावना है। यह चिप 2 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित हो सकती है। इसे बनाने में TSMC की एडवांस प्रोसेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने की उम्मीद है। इससे तेज परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी लाइफ मिल सकती है। वहीं, दोनों मॉडल में 120Hz ProMotion OLED डिस्प्ले जारी रहने की संभावना है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव बेहद स्मूद होगा।
iPhone(Apple )18 Pro Max: सबसे पावरफुल मॉडल
इस सीरीज का सबसे ताकतवर फोन iPhone 18 Pro Max हो सकता है। इसमें संभावित फीचर्स 6.9 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले, छोटा किया गया Dynamic Island, 5100–5200mAh बैटरी, लगभग 8.8mm मोटाई, रिफाइंड ग्लास बैक डिजाइन हो सकते हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ Variable Aperture टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इससे कम रोशनी में फोटोग्राफी और भी बेहतर हो सकती है।
iPhone(Apple )18 Pro: छोटा लेकिन दमदार
दूसरा मॉडल iPhone 18 Pro होगा, जो ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन में आयेगा। संभावना है कि इसमें, वही A20 Pro चिप, हाई-एंड कैमरा सेंसर, प्रीमियम OLED डिस्प्ले मिल सकते हैं। यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो बड़ी स्क्रीन की बजाय हाथ में आसानी से फिट होने वाला पावरफुल फोन चाहते हैं।
संभावित कीमत
मार्केट ट्रेंड के आधार पर भारत में कीमत कुछ इस तरह हो सकती है:
- iPhone 18 Pro Max: लगभग ₹1,59,900
- iPhone 18 Pro: लगभग ₹1,29,900 – ₹1,34,900
तुलना करें तो पिछली पीढ़ी का iPhone 17 Pro Max करीब ₹1,49,900 में लॉन्च हुआ था।


इसे भी पढ़े :Nalanda Stampede : भीषण भग’दड़, 9 की मौ’त…
इसे भी पढ़े :WhatsApp में आया फीचर्स का नया तूफान! यह टेंशन भी खत्म…
इसे भी पढ़े :Tourist Places in Ranchi : गर्मी में ‘कूल’ रांची, सुकून के 10 ठिकाने, जानें…
इसे भी पढ़े :Copper vs Steel Bottle : पानी किस बोतल से पियें? तांबा या स्टील, जानिए सेहत के लिये कौन है बेहतर…
इसे भी पढ़े :Smartphone : अप्रैल महीने में उतरेंगे 6 नये धांसू फोन, जानें…








