KODERMA : कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के कोंडराडीह स्थित आश्रम विद्यालय के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक स्कूली छात्रा की मौके पर मौत हो गई। मृतका की पहचान बनवारी यादव की पुत्री अंशु कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। वह जगदीशपुर में संचालित उत्क्रमित उच्च विधालय में नौवीं की छात्रा थी।
सहेली बाल-बाल बच गई
जानकारी अनुसार, अंशु अपनी सहेली काजल कुमारी के साथ साइकिल से पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी। इसी दौरान नवनिर्मित आश्रम विद्यालय के समीप पीछे से ईंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्राओं को अपने चपेट में ले लिया। साइकिल असंतुलित होकर ट्रैक्टर की ट्रॉली के पहिये के नीचे दब गई। अंशु की मौके पर ही मौत हो गई। काजल बाल-बाल बच गई। जानकारी मिलने पर मरकच्चो थाना प्रभारी संजय शर्मा, एसआई कुंदन कुमार, एएसआई कमल तांती, दयाराम सिंह अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : सरकार का बड़ा फैसला, 18 दिसंबर से खुल जाएंगे स्कूल
इसे भी पढ़ें :सुनसान जगहों में लगे मोबाइल टावर को बनाते थे निशाना, अब…
इसे भी पढ़ें :Miss World 2021 Postpone, Manasa Varanasi समेत 17 लोग कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :पीएम किसान योजना को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या…
इसे भी पढ़ें :आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की घर में मिली लाश, राज गहरा…
इसे भी पढ़ें :Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए Vodafone-Idea का नया प्लान, जानें
इसे भी पढ़ें :आयुष्मान कार्ड में फ्रॉड से ऐसे बचें, यहां करें शिकायत
इसे भी पढ़ें :अंतिम सफर पर ग्रुप कैप्टन Varun Singh, देखें तस्वीरें…












