spot_img
spot_img

पाकिस्‍तान में एक और सर्जिकल स्‍ट्राइक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक और सर्जिकल स्ट्राइक की गई। इस बार ये स्‍ट्राइक भारत ने नहीं बल्कि ईरान ने की है। ईरान ने पाक में घुसकर आतंकवादियों को मार गिराया और अपने सैनिकों को रिहा करा लिया। इसके साथ ही ईरान तीसरा ऐसा देश बन गया, जिसने पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंकियों को मारा है। इससे पहले भारत और अमेरिका ने पाक में सर्जिकल स्ट्राइल की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की रात को सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया। वहां की फोर्स ने एक बयान में ये दावा किया कि पाकिस्तान के अंदर एक खुफिया ऑपरेशन में अपने दो सैनिकों को छुड़ा लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री एनोस एक्का की दो Property जब्त, ईडी ने की कार्रवाई

दक्षिण-पूर्व ईरान में IRGC ग्राउंड फोर्स के Quds बेस ने एक बयान में कहा कि, “दो-ढाई साल पहले जैश उल-अदल संगठन द्वारा बंधक बनाए गए अपने 2 बॉर्डर गार्ड को छुड़ाने के लिए मंगलवार रात एक सफल ऑपरेशन किया गया.” इस ऑपरेशन में दोनों गार्ड को छुड़ा लिया गया। बयान के अनुसार, सैनिकों को सही सलामत ईरान वापस भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि खुफिया जानकारी के आधार पर ईरान की IRGC ने पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के एक कट्टरपंथी वहाबी आतंकवादी संगठन ‘जैश उल-अदल’ ने 16 अक्टूबर, 2018 को दोनों देशों की सीमा पर बलूचिस्तान प्रांत के मर्कवा शहर में 12 IRGC गार्डों को पाकिस्तानी क्षेत्र में अपहरण कर लिया था। 15 नवंबर, 2018 को पांच सैनिकों को रिहा किया गया। इसके बाद चार और ईरानी सैनिकों को 21 मार्च, 2019 को पाकिस्तानी सेना द्वारा रेस्क्यू किया गया।

इसे भी पढ़ें : Train की चपेट में आकर दो गजराज की मौत, एक हाथी के उड़े चिथड़े

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...