Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : हजारीबाग के चौपारण के दनुआ घाटी में आज फिर एक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक अनबैलेंस हो कर पलट गया। ट्रक में छड़ लोड था। पलटने के बाद ट्रक के परखच्चे उड़ गये। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चौपारण से बिहार की ओर जा रहा था। दनुआ घाटी में जंपिंग के कारण ट्रक अनबैलेंस हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। इसके बाद ट्रक पलट गया। ट्रक में लदे छड़ जमीन पर गिर गये। वहीं, ट्रक के पार्ट-पुर्जे टूट-फूट कर इधर-उधर बिखर गये। गणिमत रही कि इस भयंकर हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को कुछ नही हुआ। दोनों सही सलामत हैं। घटना की फैली खबर चौपारण पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई।
इसे भी पढ़ें : कमर में पिस्टल खोंस बुलेट में चलता था, पुलिस ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : SP ने दे डाला किसी भी हाल में नहीं बख्शने का आदेश… जानें






