spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कमर में पिस्टल खोंस बुलेट में चलता था, पुलिस ने क्या किया… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thkaur) : कमर में पिस्टल खोंस कर बुलेट पर बड़े शान से घूमने वाले ललित कुमार की हेकड़ी आज रांची पुलिस ने निकाल दी। रांची की ASP HQ मूमल राजपुरोहित को ललित की हरकतों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उन्हें यह बताया गया कि काले रंग का टी शर्ट और हरे रंग का ट्राउजर पहने चांदनी चौक से बुलेट से कांके की तरफ जा रहा है। इस सूचना को ASP ने गंभीरता से लिया। उन्होंने आगे की कार्रवाई करने का टास्क कांके के थानेदार आभाष कुमार को दिया। गठित एक स्पेशल टीम ने जोड़ा पुल के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दी। तभी पुलिस को देख एक बुलेट सवार शख्स वापस बुलेट को घुमाने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

फर्जी निकला पिस्टल का लाइसेंस

उसने अपना नाम पुलिस को ललित कुमार बताया। वह रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी रोड नंबर 1 में रहता है। वैसे वह मूल रूप से औंरगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के नगाईन गांव का रहनेवाला है। उसके कमर से एक उम्दा किस्म का पिस्टल मिला। उसने पुलिस को लाइसेंसी हथियार होने की बात बताई। लाइसेंस का वेरिफिकेशन करने पर वह फर्जी निकला। उसे अरेस्ट कर लिया गया। जब्त पिस्टल पर मेड इन चाइना लिखा हुआ है। बैरल के पास No.1110 अंकित है, वहीं ONLY FOR PUBLIC SUPPLY लिखा हुआ है। उसके पास से कैमोफलाई वर्दी का एक शर्ट, दो पैंट, चार कपड़े का नेम प्लेट, जिस पर SOURABH PANDAY लिखा हुआ है। एक टोपी, दो विसिल कोड, दो काला बेल्ट, दो होलिस्टर, 3 आधार कार्ड, CRPF के सौरभ साहू के नाम का एक ID और 4 जिंदा गोलियां मिली है।

कमर

नागालैंड से जारी कई फर्जी लाइसेंस पर रांची में बांटे गये हथियार

गिरफ्तार ललित कुमार द्वारा प्रस्तुत लाइसेंस की कलर फोटो कॉपी में UIN051500025224654415 एवं लाइसेंस नंबर 301/15DMLUCKHNOW लिखा हुआ है। सूत्रों के अनुसार राजधानी रांची में नागालैंड से जारी कई फर्जी लाइसेंस पर हथियार यहां बांटे गये हैं। इस दो नंबरी धंधे में शामिल एक तुरूप के पत्ता के बारे में रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को पता चला है। इस शख्स की खोज शुरू कर दी गई है। संभावना है कि रांची पुलिस बहुत जल्द फर्जी लाइसेंस बांटने वाले गिरोह के गिरेबां तक पहुंच जायेगी। इसमें दो तेज-तर्रार ASI को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें : सास-गोतनी से नहीं पटता था, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : SP ने दे डाला किसी भी हाल में नहीं बख्शने का आदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: