spot_img
spot_img
spot_img

पालतू कुत्ते का लिफ्ट में हमला करते Video Viral

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

NOIDA :  यूपी के गाजियाबाद में मंगलवार को महिला के पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में एक बच्चे को काट लिया था। बुधवार को नोएडा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां एक पालतू कुत्ते ने लिफ्ट में मौजूद व्यक्ति पर हमला कर उसे काट लिया। कुत्ते ने हमला उस दौरान किया, जब उसका मालिक उसे लेकर लिफ्ट से बाहर निकल रहा था। इस दौरान जिस व्यक्ति पर कुत्ते ने हमला किया वो गिर गया और उसे काफी चोट आई है।  घटना नोएडा के सेक्टर 75 की अपेक्स सोसायटी की बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

हमले के बाद कुत्ते के मालिक ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ता उसके काबू में नहीं आया। बाद में बड़ी मुश्किल से कुत्ते को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। यह पूरी घटना लिफ्ट में मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गई। अब यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि गाजियाबाद की घटना के बाद नगर निगम ने सख्त एक्शन लिया था। नगर निगम ने उस कुत्ते की मालकिन पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल सटा लूट लिया था सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : खूंटी ट्रिपल मर्डर केस में 4 गिरफ्तार, उगले कई राज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...