spot_img

जदयू की नई टीम का ऐलान, नीतीश के निर्देश पर बदली तस्वीर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने संगठन के अलग-अलग स्तरों पर नये चेहरों को जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की तैयारी शुरू कर दी है। जेडीयू नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के जरिये संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी और जनता के बीच पार्टी की पकड़ और बेहतर होगी। पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नई प्रदेश कमेटी की घोषणा की। पार्टी का कहना है कि नई जिम्मेदारियों के जरिये संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा राजनीतिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

संगठन में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां

जेडीयू की नई प्रदेश टीम में कई पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। नई सूची के मुताबिक, 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 38 प्रदेश महासचिव, 74 प्रदेश सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन पदाधिकारियों का काम पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। संगठन के साथ-साथ जेडीयू ने मीडिया विभाग में भी अहम फैसला लिया है। MLC नीरज कुमार को एक बार फिर पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। नीरज कुमार लंबे समय से पार्टी का पक्ष मुखर तरीके से रखते रहे हैं। उनके अनुभव और संवाद क्षमता को देखते हुये नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है। मुख्य प्रवक्ता के अलावा जेडीयू ने नौ अन्य प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की है।ये प्रवक्ता अलग-अलग राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष जनता और मीडिया के सामने रखेंगे। जेडीयू का कहना है कि नई प्रदेश टीम सिर्फ पदों का बंटवारा नहीं, बल्कि संगठन को नई दिशा देने की कोशिश है। पार्टी अब नई जिम्मेदारियों के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने की तैयारी में जुट गई है।

Image

 

Image

Image

जदयू द्वारा जारी लिस्ट

जदयू द्वारा जारी लिस्ट

जदयू द्वारा जारी लिस्ट

 

इसे भी पढ़ें : रांची में थाने के अंदर महिला ने की खु’दकु’शी की कोशिश, हालत गंभीर…

इसे भी पढ़ें : मंत्री ने निभाया मददगार का फर्ज…

इसे भी पढ़ें : ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा ईरान-अमेरिका तनाव…

इसे भी पढ़ें : झारखंड लिखेगा विकास की नई डिजिटल कहानी, AI बनेगा सुशासन का नया साथी…

इसे भी पढ़ें : छैमार गिरोह के खूंखार चेहरे का ए’नका’उंटर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हॉस्टल में काल बनकर घुसा करैत, एक की मौ’त, तीन छात्राओं को डंसा…

Lohardaga : लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी...

दादा का फिर बजा डंका, चमका सौरव गांगुली का नाम…

New Delhi : पूर्व भारतीय कप्तान और बायें हाथ...

रांची में थाने के अंदर महिला ने की खु’दकु’शी की कोशिश, हालत गंभीर…

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा ओपी में एक...