Ranchi : कोरोना कार्य में लगे डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को लिए सीएम Hemant Soren ने तोहफा देने का ऐलान किया है। उन्हें तोहफे में दिये जायेंगे एक महीने के वेतन/मानदेय के बराबर पैसे। ये पैसे प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जायेंगे। सीएम Hemant Soren ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है – “ इस विकट काल में कोरोना योद्धा दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि कोविड कार्यों में लगे चिकित्साकर्मियों और चिकित्सकों को एक महीने के वेतन/मानदेय के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी कोरोना योद्धाओं को मेरा धन्यवाद और जोहार। ”
इस विकट काल में कोरोना योद्धा दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि कोविड कार्यों में लगे चिकित्साकर्मियों और चिकित्सकों को एक महीने के वेतन/मानदेय के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
सभी कोरोना योद्धाओं को मेरा धन्यवाद और जोहार।— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 26, 2021
इसे भी पढ़ें : नाबालिग से गैंगरेप मामले में #ASI दोषी, दोस्तों के साथ मिलकर बनाया था हवस का शिकार
इसे भी पढ़ें : गुमला में पत्नी का काटा गला, फिर खुद को लगाई आग










