गढ़वा : 15 पशुओं को पैदल गढ़वा की ओर ले जा रहे थे तस्कर, तभी बीच रास्ते में पुलिस को देखते ही भागने लगे। मौके पर पुलिस ने तीन आरोपी में से दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके पर एक आरोपी फरार हो गया। यह घटना मेराल थाना क्षेत्र की है। गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव निवासी कौसर अंसारी (50) और मंजूर अंसारी (32) शामिल है। फरार आरोपी की पहचान गढ़वा थाना के गुरदी गांव निवासी नसीरूद्दीन अंसारी (45) के रूप में की गई।
इसे भी पढ़ें : कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के खिलाफ की थी शिकायत
इसे भी पढ़ें : मोटापे की वजह से प्रेमी ने छोड़ा… किया ये काम तो लग गई लड़कों की लाइन






