Ranchi : राजधानी रांची के टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव की हत्या को लेकर कारोबारियों का गुस्सा उबाल पर है। गुरूवार की रात गोपाल श्रीवास्तव की मौत की फैली खबर के बाद शुक्रवार को राजधानी की सभी टायर दुकानों को बंद रखा गया। ऐसा दुकानदारों ने स्वतः किया। मारे गये गोपाल श्रीवास्तव की दुकान रांची के कोतवाली थाना के नजदीक वंश इंटरप्राइजेज नाम से है। बीते सोमवार को टायर कारोबारी गोपाल श्रीवास्तव को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी। गुरूवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रांची टायर डीलर एसोसिएशन ने गोपाल के हत्यारों को अविलंब अरेस्ट करने की मांग की है। हत्यारों का अबतक कोई सुराग नहीं मिलने से कारोबारियों में गुस्सा है। कारोबारियों ने रांची पुलिस को जमकर कोसा।
इसे भी पढ़ें : राजस्थान के नये CM भजनलाल शर्मा ने ली शपथ…
इसे भी पढ़ें :जियो ने लॉन्च किये तीन धमाकेदार प्लान्स
इसे भी पढ़ें :प्रोफेसर के कई पदों पर वैकेंसी… जानें
इसे भी पढ़ें :सर्दियों में आंखें हो जाती है ड्राई, ऐसे रखें खास ख्याल, जानें…
इसे भी पढ़ें :इस ठंड में एलर्जी या खुजली से परेशान हैं तो अपनाये यह घरेलू नुस्खा…
इसे भी पढ़ें :जीभ का रंग बता जाता सेहत का राज, जानें कैसे…










