spot_img
spot_img
spot_img

…और जीत लिया लॉर्ड्स, कोहली के लड़ाकों ने ऐसे पलटी बाजी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लॉर्ड्स : टीम इंडिया ने भारतीय क्रिकेट फैंस को स्‍वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया। लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर टीम ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली की अगुवाई में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Read more: 55 दिन में आया फैसला, मासूम के कातिल को मिली फांसी की सजा

Read more: बहू को लेकर ससुर फरार, लौटा तो ग्रामीणों ने ऐसी सजा कि…

मैच के पांचवें दिन के पहले घंटे में ऋषभ पंत और ईशांत शर्मा के आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया ये मुकाबला हार जाएगी। लेकिन मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर ये मैच टीम इंडिया के नाम कर दिया। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर भारत 7 साल बाद टेस्ट मैच जीता है।

मैच के आखिरी दिन भारत एक समय संघर्ष कर रहा था। टीम इंडिया के सभी प्रमुख खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में नौंवें और दसवें नंबर पर बल्लेबाज करने आए मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के खेवनहार बने। इन दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के हाथ से मैच छीनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शमी और बुमराह ने नौवें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। मोहम्मद शमी ने नाबाद 56 और जसप्रीत बुमराह ने 34 रनों की नॉट आउट पारी खेली। जिसके चलते भारत 271 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

इसके बाद टीम ने शानदार गेंदबाजी की। 272 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड की टीम को पहले दो ओवर में दो झटके दिये। जसप्रीत बुमराह ने सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। बर्न्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद इंग्लैंड की पारी का दूसरा ओवर मोहम्मद शमी फेंकने आए। उन्होंनें ओवर की चौथी गेंद पर डॉम सिब्ली को पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब दोनों सलामी बल्लेबाज अपने घर में बगैर खाता खोले आउट हुए।

Read more:स्वतंत्रता दिवस पर हिंसा के बाद शिलांग में कर्फ्यू, गृह मंत्री का इस्तीफा…

Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो

एक समय ऐसा लग रहा था कि मोइऩ अली और जोस बटलर मैच को ड्रॉ करा देंगे। लेकिन 39वें ओवर में गेंदबाजी करने आई मोहम्मद सिराजा ने एक बार फिर मैच का रुख पलट दिया। इस दौरान सिराज ने 39वें ओवर की पहली गेंद पर मोइऩ अली को आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर सैम करन का विकेट झटकर कर भारत को मैच में वापस ला दिया।

अंतिम सत्र में एक बार फिर ऐसा लगा कि मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। 11 ओवर शेष थे और इंग्लैंड के 3 विकेट आउट होना बाकी था। जोस बटलर और ओली रॉबिंसन सेट हो चुके थे। जसप्रीत बुमराह ने ओली रॉबिंसन को एक धीमीं गेंद पर चकमा देकर आउट कर दिया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने बटलर और एंडरसन को आउट कर भारत की जीत पर मुहर लगा दी। लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर टीम इंडिया ने एतिहासिक जीत दर्ज की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत...