spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बहू को लेकर ससुर फरार, लौटा तो ग्रामीणों ने ऐसी सजा दी कि…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : चाईबासा भतीजे की पत्नी पर चाचा का दिल आ गया। प्यार का इजहार किया तो भतीजे की पत्नी भी मान गई। दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने शादी कर ली। फिर चुपके से परदेस भाग निकले। करीब 1 साल बाद दोनों गांव लौटे। दोनों को देखते ही ग्रामीणों का खून खौल उठा। ग्रामीणों ने दोनों को सजा देने फैसला किया। 15 अगस्त के दिन ग्राम सभा में दोनों को बुलाया गया, जहां दोनों की शादी को अमान्य करार देते हुये सजा देने का फैसला लिया गया। ग्रामीण ने दोनों को अर्धनग्न अवस्था में पीटते हुए करीब डेढ़ किलोमीटर तक ले गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर गंभीर रूप से घायल जमादार को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बाईहातू गांव की है।

Read more:स्वतंत्रता दिवस पर हिंसा के बाद शिलांग में कर्फ्यू, गृह मंत्री का इस्तीफा…

Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो

जानकारी के अनुसार बाईहातू गांव के जमादार कोंडाकेल को अपने ही भतीजे की पत्नी से प्यार हो गया। वह उसे लेकर भाग गया। परदेस में करीब एक साल तक दोनों साथ रहे। लौटा तो ग्रामीणों ने उसे सजा देने का फैसला किया। ग्रामीणों ने जमादार पर आरोप लगाया कि शादीशुदा होने के बाद भी गांव की लड़कियों पर उसकी बुरी नजर रहती थी। साथ ही कहा कि उसकी इस घिनौनी करतूत को जब गांव के कुछ लोगों ने गलत बताया तो वह भड़क गया। उनलोगों को और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। वहीं कुमारडुंगी थाना प्रभारी अंकिता सिंह का कहना है कि गंभीर रूप से घायल जमादार कोई बयान अभी तक नहीं दे पाया है। मामले में पुलिस अपने स्तर से जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Read more:Kabul से निकलने के लिए विमान के पहिए पर लटके, 3 अफगानों की गिरने से मौत (वीडियो)

Read more:रांची की महिलाओं ने बनाया Solar lamp,अब बिकेगा Amazon पर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...