spot_img
spot_img
spot_img

…और मंत्री के पैर पर गिरकर रोने लगी महिला, जानिये फिर क्‍या हुआ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi:  मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता के पैर पर गिरकर एक महिला गिड़गिड़ाने लगी। वह रो-रोकर मंत्री से पति के हत्‍यारे को गिरफ्तार करवाने और न्‍याय दिलाने की गुहार लगाने लगे। उसने बताया कि वह गिरिडीह जिले की हीरोडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 6 माह पहले मुंबई में उसके पड़ोसी ने उसके पति की हत्या कर दी और शव को पानी की टंकी में फेंक दिया था। महिला ने आरोपी के खिलाफ हीरोडीह थाना में मामला दर्ज करवाया था। लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। थाना जाती हूं तो पुलिसवाले डांट- फटकार कर भगा देते हैं। यह पूरा वाक्‍या रिम्‍स परिसर में उस वक्‍त हुआ ज‍ब स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्ना गुप्ता यहां जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ही महिला अचानक से मंत्री के पैरों में गिर पड़ी और रो-रोकर न्‍याय की गुहार लगाने लगी।
महिला की गुहार सुनकर मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता तुरंत एक्‍शन में आये। उन्‍होंने मौके से ही गिरिडीह के पुलिस कप्‍तान अमित रेणू को फोन किया। पूरे मामले की जानकारी दी और एक घंटे में जानकारी देने को कहा। एसपी ने मामले को गंभीरता से खुद देखने की बात कही। यहां याद दिला दें कि गिरिडीह के हीरोडीह थाना में कांड संख्या 124/20 और धारा 320 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में जब हीरोडीह थाना के प्रभारी से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो सरकारी नंबर स्‍वीच ऑफ आया।

इसे भी पढ़ें : एक्‍शन मोड में Lohardaga Police, देखिये क्‍या किया…

इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बालू घाट, 2 की मौत

इसे भी पढ़ें : न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा न वापस होगा ऑड-ईवन, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को LG से नहीं मिली मंजूरी

इसे भी पढ़ें : हे राम… शादी वाले घर में ये क्‍या हो गया

इसे भी पढ़ें : पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप, 22 धराये, जानिये क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, निकली हैं बंपर Vacancy, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें : ‘पुष्पा नाम सुनकर flower समझे क्या, फ़ायर है मैं’, अल्लू के डायलॉग का राज हैं…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...