…और बमक गया पति, JCB लेकर पहुंच गया ससुराल, फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : कभी साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी के टकराव ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। इल्जाम है कि पत्नी का बार-बार मायके जाना पति को नागवार गुजरा। बात इतनी बिगड़ गई कि वह JCB लेकर सीधे ससुराल जा पहुंचा। फिर बात बढ़ी, गुस्सा भड़का और देखते-ही-देखते ससुराल की पूरी चाहरदीवारी मलबे में बदल गई। शोर सुनकर गांव के लोग जुटे, लेकिन उससे पहले ही आरोपी पति पिंटू मंडल JCB समेत फरार हो गया। पत्नी उर्मिला देवी ने मीडिया को बताया कि पति रोज शराब पीकर घर आता है, मारपीट से तंग आकर वह दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पत्नी ने पति का एक दूसरी महिला से नजदीकी संबंध रहने का इल्जाम भी लगाया है। वो बीच-बीच में ससुराल जाती रही है। वहीं उर्मिला के पिता का कहना है कि घटना की रात पिंटू अकेला नहीं था, उसके साथ और भी लोग मौजूद थे। यह घटना गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्रसिरसिया गांव की है। पिंटू मंडल का घर घटनास्थल से कुछ दूरी पर गादी-चुंगलो गांव में है। पुलिस ने कहा कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है, मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : सस्ते लोन का सपना, असल में ठगी का जाल, ऐसे खुला राज… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...