PATNA : बिहार विधानसभा के कैंपस में मंगलवार को शराब की बोतल मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर सवाल उठाया। सीएम ने मामले की जांच डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को सौंप दी। डीजीपी कचरे में शराब की बोतलें तलाशने लगे, तो राजद को मौका मिल गया। राजद ने एक वीडियो ट्वीट कर बिहार के डीजीपी पर चुटकी ली है। वीडियो में बिहार के डीजीपी कचरे में शराब की बोतल ढूंढते दिखाई दे रहे हैं।
30 सेकेंड का है वीडियो
30 सेकेंड का यह वीडियो है। राजद ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा-“बिहार के DGP बिहार विधानसभा परिसर में शराब की बोतल ढूंढ रहे हैं। मुख्यमंत्री और उनकी सरकार यह नहीं ढूंढती कि बिहार सीमा से शराब अंदर कैसे आई।…अति सुरक्षित घेरे को तोड़ विधानसभा परिसर में कैसे उपलब्ध हुई।?”
पुलिस के हाथ नहीं लगते तस्कर
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि विधानसभा के अंदर शराब की बोतल कहां से आई, खुद मुख्यमंत्री को इसकी जांच करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शराब माफिया के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर उन्होंने खुद देखी है। तेजस्वी ने एक अन्य वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि विधानसभा परिसर और मुख्यमंत्री सचिवालय से शराब मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की एम्बुलेंस से भारी मात्रा में विदेशी शराब की ढुलाई हो रही है। यह प्रयोग है या संयोग, तस्कर कभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगते।
बिहार के DGP बिहार विधानसभा परिसर में शराब की बोतल ढूँढ रहे है।
मुख्यमंत्री और उनकी सरकार यह नहीं ढूँढती कि बिहार सीमा से शराब अंदर कैसे आयी? 5-6 जिलों एवं 30-35 थानों की सीमा पार कर पटना कैसे पहुँची? और फिर उसके बाद अति सुरक्षित घेरे को तोड़ विधानसभा परिसर में कैसे उपलब्ध हुई? pic.twitter.com/x6seNC51OJ
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 30, 2021
इसे भी पढ़ें : INTERNATIONAL FLIGHTS पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…
इसे भी पढ़ें : 1 लाख चढ़ावा दो तभी पास होगा बिल, …और फिर जेई…
इसे भी पढ़ें : सऊदी अरब में भी खतरनाक ‘OMICRON’ VARIANT की एंट्री
इसे भी पढ़ें : OMICRON को लेकर झारखंड सरकार का GUIDELINE जारी, जानिये क्या है जरूरी
इसे भी पढ़ें : नन्हे हत्याकांड : प्रिंस खान के फार्म हॉउस से शूटर समेत 7 गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : चाची के इश्क में कर दिया पत्नी का खून…
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :एडमिरल आर हरि कुमार के हाथ नौ सेना की कमान
इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की
इसे भी पढ़ें :आपस में भिड़े बीजेपी और आरजेडी विधायक, गाली-गलौज के बाद जो हुआ…
इसे भी पढ़ें :रेलवे में इन पदों पर बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 10वीं पास करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें :ऑफिसर के पदों पर निकली VACANCY, 34 हजार तक मिलेगी सैलरी






