गढ़वा : जिले के मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव में दोपहर करीब 3:30 बजे धान का बोझा लदे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से ट्रक पर लोड करीब 323 बोझा धान जलकर खाक हो गया। इस घटना में ट्रक बाल-बाल बच गया। ट्रक में आग लगने के बाद शोरगुल सुनकर गांव के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये। जेसीबी की मदद से आग लगे धान के बोझा को नीचे गिराया गया, जिससे ट्रक जलने से बच गया।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्वीर, देखिए दिखता है कैसा
जानकारी के अनुसार गांव के ही सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल राम ट्रक पर धान का बोझा लोड करा कर घर ले जा रहे थे। इसी बीच कच्ची रोड पर 11 हजार वोल्ट के तार में धान का बोझा सट गया और शार्ट सर्किट से ट्रक पर लोड धान में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक के पीछे खड़ा व्यक्ति हो-हल्ला कर ट्रक को रुकवाया तथा गांव में शोर मचाया। खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये।
इसे भी पढ़ें : दूल्हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा
वहीं सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड की टीम नहीं पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेराल थाना के एएसआई पवन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पहुंचे नेताओं ने सीओ यशवंत नायक से बात कर कृषक को मुआवजा दिलाने की मांग की। सीओ ने सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया।
इसे भी पढ़ें : यूपी में भीषण सड़क दुर्घटना, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर












