जुगीनंदा गांव में एक हथिनी की चली गई जान… देखें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa (Rajeev singh): 11 हजार वोल्ट के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक हथिनी की जान चली गई। यह घटना चाईबासा नोवामुंडी वन के जुगीनंदा गांव के पास हेसा डीपा में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि हेसा डीपा के निकट बिजली खंभे से चालू लाइन टूटकर झूल रही थी। रात को एक जंगली हथिनी भटककर उस रास्ते से होकर गुजर रही थी तभी हथिनी उस बिजली तार से सट गई होगी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर इल्जाम लगाया है कि यह हादसा उनकी लापरवाही से हुआ है। दो खंभों की दूरी बहुत है, तार झुके होने की वजह से घटना घटी है। समय-समय पर तार चेक करते रहना चाहिए। कहीं-कहीं खंभे भी झुक गए हैं। बीते साल इस जगह कुछ मवेशियों की भी मौत हुई थी। लोग इस रास्ते पर जाने से कतराने लगे हैं। इस संबंध में बिजली विभाग को भी सूचना दी गई है। मगर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

जैंतगढ़ वीट के फोरेस्टर उदित गागराई ने कहा कि जंगली हाथी के शव को कब्जे में लेकर पहले तो पोस्टमार्टम किया जायेगा। उसके बाद दफनाने की प्रक्रिया की जाएगी। घटना की सूचना नोवामुंडी रेंज के रेंजर को दे दी गई है। फोरेस्टर उदित गागराई ने इसकी सूचना डीएफओ को भी दी है। घटना की खबर पाकर चाईबासा से डॉक्टरों की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद हथिनी को वन विभाग द्वारा दफनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : UP News : “खुद का क*त्ल करवाया, बोला जिंदा होकर तकदीर बदल दूंगा”… कमजोर दिल वाले यह खबर ना पढ़ें

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : पारिवारिक कलह से परेशान जवान ने खुद को मारी गो*ली

इसे भी पढ़ें : दूसरी बीवी का ब्रूटल म*र्डर, बॉडी पार्ट्स बटोर रही पुलिस… देखें  वीडियो

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : पारिवारिक कलह से परेशान जवान ने खुद को मारी गो*ली

इसे भी पढ़ें : Bokaro News : अब एसी सेकेंड क्लास ट्रेन से शराब की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...