kohramlive desk : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक एम्बुलेंस वाले ने एक 3 दिन की मासूम बच्ची को और उसके मां को बीच रास्ते में उतार देता है। यह घटना महाराष्ट्र के वाशिम की है। इस कृत्य के लिए ड्राइवर को डिसमिस कर दिया गया है।
इस मामले में पूछताछ करने पर सामने आया कि संदीप सावंत नामक व्यक्ति की पत्नी की डिलीवरी 24 अक्तूबर को वाशिम के सामान्य अस्पताल में हुई थी। जच्चा और बच्चा को उनके घर छोड़ने के लिए सरकारी अस्पताल में खड़ी एम्बुलेंस (102) से भेजा गया। गनेशपुर गांव से 3 किलोमीटर पहले एंबुलेंस के ड्राइवर ने एंबुलेंस में सवार ज़च्चा-बच्चा और उसके साथ के लोगों को यह कहकर उतार दिया कि आगे रास्ता खराब है, एंबुलेंस आगे नहीं जा सकती। इस वायरल वीडियो के संदर्भ प्रभारी सीएस जीडी खेलकर ने कहा है कि वीडियो की जांच करने के बाद ड्राइवर को डिसमिस कर दिया गया है
इसे भी पढ़ें :राजकीय सम्मान के साथ सुपरस्टार Puneeth Rajkumar का हुआ अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें :TSPC को झटका, 13 वॉकी-टॉकी सेट के साथ दो धराये
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया की मस्ती, ईशान-शार्दुल का फनी डांस वायरल
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, 13 की मौत
इसे भी पढ़ें : दोस्त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा
इसे भी पढ़ें : इस सर्वे ने उड़ा दी लोगों की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे












