spot_img
spot_img
spot_img

अमृत वाहिनी पोर्टल का मरीजों को मिलने लगा लाभ, घर बैठे इतने लोगों ने बुक कराया बेड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • तीन दिनों में 23,575 लोगों ने वेबसाइट विजिट किया
  • 356 मरीजों ने घर बैठे कराई बेड की बुकिंग
  • 37,375 लोगों ने चैट के जरिए जरूरी जानकारियां प्राप्त की

RANCHI : कोरोना संक्रमण से निपटने और संक्रमित लोगों को राहत देने का प्रयास अब परिणाम दिखाने लगा है। इन्हीं प्रयासों के तहत बीते सात मई को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अमृत वाहिनी वेब पोर्टल और ऐप लॉन्च किया था। इस पोर्टल और ऐप से कोविड के मरीजों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की जानकारी व बुकिंग कराने की सुविधा दी गई है। ऐसे में सरकार की इस नई पहल से मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें :आजम खान की बिगड़ी हालत, सीतापुर जेल से भेजे गए मेदांता

अब तक 23,575 लोगों ने विजिट किया, 356 लोगों ने बुकिंग कराई

अमृत वाहिनी पोर्टल पर अभी तक कुल 23,575 लोगों ने विजिट किया है। वहीं इसके द्वारा 356 मरीजों ने अस्पतालों में बेड की बुकिंग कराई है। इसके अलावा चैट बॉक्स पर 37,375 लोगों ने चैट के जरिए जरूरी जानकारियां हासिल की है। मरीजों ने कोविड से संबंधित चिकित्सीय परामर्श, प्लाज्मा दान, आहार चार्ट से संबंधित जानकारी प्राप्त की है।




इसे भी पढ़ें :महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले की आई जांच रिपोर्ट, ये बताई गई मौत की वजह

मिल रहा है राहत, परेशानी हो रही है कम

पूरे राज्य में रोजाना आने वाले संक्रमितों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है। वहीं, कोविड की वजह से होने वाली मौतों की संख्या भी घटी है। अस्पतालों के चक्कर काटने वालों की संख्या में काफी कमी आई है। मरीजों को घर बैठे ही समुचित जानकारी मिल रही है। जिन्हें बेड चाहिए वे घर बैठे ही बुकिंग करा पा रहे हैं। ऑक्सीजन की उपलब्धता सहित अन्य जानकारियां भी मिल रही है।

अमृतवाहिनी एवं चैटबॉट का अभी तक 37,000 से अधिक लोगों ने फ़ायदा उठाते हुए आवश्यक जानकारियां हासिल की हैं। मुझे यह बताया गया है कि अभी तक 356 लोगों ने इसके माध्यम से अस्पतालों में बेड भी ऑनलाइन बुक कराया है। कृपया आवश्यकता होने पर राज्य सरकार की इस पहल का लाभ अवश्य लें।




इसे भी पढ़ें :BREAKING : प्रख्यात मूर्तिकार और राज्यसभा सांसद रघुनाथ मोहपात्रा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...