अमित और संदीप ने कटाया टोक्‍यो पैरालिंपिक का टिकट

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : देवेंद्र झाझड़िया के बाद एशियाई पैरा खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट अमित कुमार सरोहा और संदीप चौधरी ने कोरोना संक्रमण से उबर कर टोक्यो पैरालिंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दो बार के पैरालिंपियन सरोहा डिस्कस थ्रो और क्लब थ्रो में एफ 51 वर्ग में इंडिया को रिप्रजेंट करेंगे। संदीप चौधरी ने साल 2018 में इंडोनेशिया में हुए पैरा एशियन गेम्स में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। वह F-44 कैटेगरी में उतरते हैं।

Read more:सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर

तीसरी बार पैरालिंपिक में उतरेंगे अमित

अमित ने ट्वीट किया ,‘आखिरकर टोक्यो पैरालिंपिक के लिए चयन। यह मेरा तीसरा पैरालिंपिक होगा। टोक्यो के लिए चयन का सफर आसान नहीं था, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण शरीर कमजोर हो गया था, लेकिन हमारे हरियाणा में कहावत है कि हिम्मत का राम हिमाती।’ उन्होंने लिखा ,‘साथ ही खुशी की बात है कि मेरे दो छात्रों एकता और धर्मवीर का भी चयन हुआ है। एक कोच और मार्गदर्शक होने के नाते मेरे लिए इससे बड़ी गर्व की बात क्या होगी। आप सभी की दुआएं साथ रहीं तो हम तीनों देश के लिए पदक जरूर लेकर आएंगे।

Read more:दीवार गिरी, 3 बच्‍चों की मौत

22 की उम्र में कार हादसे का शिकार हुए थे अमित

गौरतलब है कि 36 साल के अमित 22 वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इससे पहले वह राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी थे लेकिन व्हीलचेयर पर आने के बाद उन्होंने पैरा खेलों में डेब्यू किया। उन्होंने आईपीसी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो रजत पदक और 2014 इंचियोन एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

Read more:इंतजार की घड़ियां खत्म! भारत में लॉन्च हुआ Battlegrounds Mobile India, ऐसे करें डाउनलोड

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

47 गेंदों में 96 रन ठोक IPL 2026 में चमके वैभव सूर्यवंशी…

Kohramlive : IPL 2026 के रोमांच से भरी मैच...

वैभव का विस्फोट, 29 गेंदों में 97 रन, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड… देखें

Kohramlive : न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल...

चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…

Kohramlive : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार...

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिली जगह… देखें

Kohramlive : BCCI ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ...