नई दिल्ली: PUBG लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी Battlegrounds Mobile India (BGMI) को आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को लॉन्च कर दिया है. अब आप इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं.
ऐसे खेल सकते हैं
Battlegrounds Mobile India (BGMI) का जिन लोगों का बेसब्री से इंतजार था, वो घड़ी अब आ गई है. इसे Google Play Store से डाउनलोड कर इसका आनंद उठा सकते हैं. इसको डाउनलोड करने के लिए आपको Google Play Store पर जाकर Battlegrounds Mobile India पर जाकर सर्च करना होगा. सर्च रिजल्ट आने के बाद Battlegrounds Mobile India को अपने फोन में इंस्टॉल कर लें. अगर आपने इस गेम का अर्ली वर्जन भी इंस्टॉल कर रखा है फिर भी आपको प्ले स्टोर पर जाकर इसको अपडेट करना होगा. आप चाहे तो अभी इसके बीटा वर्जन पर रह सकते हैं. इसे डाउनलोड करने के लिए आपके पास अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी होनी चाहिए. कंपनी ने कहा है इंडिया का बैटलग्राउंड गिफ्ट का 1 मिलियन और 5 मिलियन डाउनलोड रिवॉर्ड को 19 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :#Onlinegame के चक्कर में हो गई कंगाल, बच्चे ने किया था ये…
इसे भी पढ़ें : Amazing feature ! पढ़ लेने के बाद अपने आप #WhatsApp से डिलीट हो जाएगा मैसेज












