spot_img

झारखंडी स्टाइल में थिरकीं अमेरिकी हॉकी खिलाड़ी..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अमेरिका गई झारखंड की पांच हॉकी खिलाड़ियों ने झारखंड के गाने पर वहां की खिलाड़ियों को खूब डांस कराया। नागपुरी के एक हिट गाना पर झारखंडी खिलाड़ियों के साथ अमेरिकी खिलाड़ियां भी कदम से कदम, ताल से ताल मिलाकर डांस करती नजर आ रही हैं। वहां गई खिलाड़ियों में से एक ने इसका वीडियो भेजा है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, झारखंड की पांच महिला हॉकी खिलाड़ी कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका गईं हैं। इस साल अमेरिका में 24 जून से 13 जुलाई तक तीन हफ्ते का खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है।

अमेरिका गई खिलाड़ियों में खूंटी जिले की पुंडी सारू और जूही कुमारी, गुमला की प्रियंका कुमारी और सिमडेगा जिले की हेनरिता टोप्पो और पूर्णिमा नेती शामिल हैं। इन्हें 2020 में आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अमेरिका जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस यात्रा को टाल दिया गया था। ईस्ट इंडिया वीमेंस हॉकी एंड लीडरशिप कैंप के दूसरे एडिशन, 2020 में आयोजित हॉकी प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन अमेरिका जाने के लिये किया गया। गैर सरकारी संस्था शक्ति वाहिनी के साथ साझीदारी में यूएस कांसुलेट, झारखंड हॉकी फेडरेशन, दक्षिण पूर्व रेलवे, झारखंड पुलिस और ब्यूरो ऑफ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स के सहयोग से वर्ष 2018 में ईस्ट इंडिया हॉकी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी।

इसे भी पढ़ें : INDIA में 26 जुलाई को लॉन्‍च होगी वोल्वो की पहली इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलती है 418 किमी

इसे भी पढ़ें : जैसा बोले ठीक वैसा ही कर दिखाए सीएम हेमंत सोरेन… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : मेरी रगों में बिहार, झारखंड और ओडिशा का दौड़ता है खून : द्रौपदी मुर्मू  

इसे भी पढ़ें : गलत काम के इल्जाम में हिरासत में खूंटी एसडीएम, सुनें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...