spot_img

गजब का दिखा नजारा और उत्‍साह, देश का दूसरा सबसे बड़ा शिवलिंग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Sanjay Kapardar) : राजधानी रांची के चुटिया में आज धार्मिक महोत्‍सव का गजब नजारा दिखा। देश के दूसरे सबसे ऊंचे शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आज कलश यात्रा निकाली गई। भोले बाबा मंदिर का सजा परिसर और नाचते-गाते हजारों भक्‍तों की भीड़ मंदिर परिसर से शुरू हुई। कलश यात्रा चुटिया के बटन तालाब तक गई। फिर वहां से जल लेकर वापस म‍ंदिर तक आई। भक्‍तों में गजब का उत्‍साह था। वहीं गजब का नजारा था। हर किसी को यही नाज था कि कर्नाटक के कौटिल्‍य लिंगेश्‍वर मंदिर के बराबर उनका यह मंदिर है। यह मंदिर झारखंड के रांची में देश का दूसरा सबसे बड़ा शिवलिंग के रूप में जाना जायेगा। शिवलिंग की ऊंचाई 108 फीट बतायी गई। वहीं मंदिर के मुख्‍य द्वार की साज-सज्‍जा और नक्‍काशी ओडिशा के कारीगरों द्वारा की गई है। मंदिर के प्राण-प्रतिष्‍ठा का आयोजन आगामी 7 मई तक होगा। मंदिर के अंदर की परिधि लगभग 625 स्‍क्‍वायर फीट है। यह मंदिर चुटिया के स्‍वर्णरेखा नदी तट के किनारे बनाई गई है। यह मंदिर सुरेश्‍वर महादेव मंदिर, स्‍वर्णरेखा धाम के नाम से जाना जायेगा। मंदिर समिति के अध्‍यक्ष सुरेश साहू ने बताया कि यह मंदिर बनाने में करीब एक दशक यानी 10 साल लग गया। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा- मंदिर बनाने का ख्‍याल मन में बहुत पहले से था। पर अचानक एक इंजीनियर की सलाह पर ठान लिया। लोग जुड़ते चले गये और देखते ही देखते अपने देश का यह दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग बन गया। सुनें क्‍या बोले मंदिर समिति के अध्‍यक्ष सुरेश साहू, उनके सहयोगी संतोष कुमार और भक्‍तजन

इसे भी पढ़ें : चाची को मारा इतना छुरा कि बाहर आ गई अंतड़ियां… देखें

इसे भी पढ़ें : ससुर को बताया आपकी बेटी भाग गयी, राज खुला सड़कों पर… देखें

इसे भी पढ़ें : अस्‍पताल में नवजात को चूहों ने कुतरा, हालत गंभीर, देखें…

इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...