spot_img
spot_img
spot_img

अयोध्या में अद्भुत सा नजारा, 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में प्राण-प्रतिष्ठा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कुछ घंटों के बाद ही इंतेजार की घड़ी पूरी होने वाली है। 22 जनवरी यानी कल दिन के 12.30 बजे श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि के साथ शुरू हो जायेगी। दोपहर 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा हो जायेगा। पूरे अयोध्या को आध्यात्मिक तरीके से सजाया-संवारा गया है। पूरे अयोध्या में उत्साह, उत्सव और आस्था का गजब नजारा है। सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम किये गये है। अयोध्या में गाड़ियों की एंट्री पर रोक है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में PM नरेंद्र मोदी, यूपी के CM आदित्यनाथ योगी, क्रिकेट सितारे, मशहूर सितारे, साधु-संत, उद्योगपति सहित कई लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम 

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यूनतम विधि-अनुष्ठान रखे गये हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मीडिया को बताया कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातः काल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन होगा। विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र लगभग दो घंटे तक इस शुभ घटना के साक्षी बनेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मेहमानों को 10.30 बजे तक रामजन्मभूमि परिसर में प्रवेश करना होगा। प्रवेशिका पर बने क्यूआर कोड के मिलान के बाद ही परिसर के प्रवेश मिलेगा। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर प्रवेशिका का एक प्रारूप भी साझा किया है।

दोपहर 12.20 बजे से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा की विधि

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की विधि 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे शुरू होगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है। यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में होगा। शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा। मतलब, प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त केवल 84 सेकंड का है। पूजा-विधि के जजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपन्न कराएंगे। इस दौरान 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य और 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी, जनजातीय परंपराओं की भी उपस्थिति होगी। प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक पूरा हो जायेगा। पूजा-विधि समाप्त होने के बाद PM नरेंद्र मोदी, यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत संदेश देंगे। वहीं श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास आशीर्वाद देंगे।

चार घंटे अयोध्या में रहेंगे PM मोदी

PM मोदी सोमवार को चार घंटे अयोध्या में रहेंगे। सुबह 10.25 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं, 10.55 पर राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद दिन के 1 बजे के बाद सभा को संबोधित करेंगे। 2.10 पर कुबेर टीला के दर्शन कर दिल्ली लौट जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : ठाट-बाट ऐसा, कोई भी खा जाता था गच्चा… जानें

इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें

इसे भी पढ़ें : Vitamin D का पूरा कोटा जरूरी, ऐसे हासिल कर सकते हैं…

इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें

इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…

इसे भी पढ़ें : SSB ने किया तहस-नहस… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ सकती है ठंड, बारिश भी…

इसे भी पढ़ें : बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें

इसे भी पढ़ें : बेटी की FD के पैसों के लिए कर डाला बड़ा कांड… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, यहां होगी बारिश…

इसे भी पढ़ें : बीच रोड पर तमाशा, एक महिला की सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : हैवी ब्लास्टिंग से कांपी धरती, क्या बोल गये गांव वाले… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...