spot_img

कमाल : अब नमकीन पानी से भी जलेगा लैंप, जानिए कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : लग सकता है यह अचरज, पर भारतीय वैज्ञानिकों ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि समुद्र के नमकीन पानी से भी लैंप जलेगा। समुद्र का पानी न हो तो सादे पानी में नमक डालकर भी इसे जलाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के पहले खारे पानी के लालटेन का अनावरण किया। इस लालटेन का नाम ‘रोशनी’ रखा गया है। खास बात यह है कि इस लालटेन में LED लैंप को जलाने के लिए, समुद्र के पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जो खास तौर से डिज़ाइन किए गए इलेक्ट्रोड के बीच इलेक्ट्रोलाइट के तौर पर काम करता है।

गरीबों के लिए होगा कारगर

बता दें कि भारत के गहरे महासागर मिशन के काम काज को देखने के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कोस्टल रिसर्च वेसल सागर अन्वेषिका (Sagar Anveshika) का दौरा किया। इसे राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई संचालित करता है।  डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि खारे पानी का लालटेन गरीबों और जरूरतमंदों के लिए काफी कारगर साबित होगा। खासकर भारत की 7500 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा के किनारे रहने वाले मछुआरों का जीवन, ये लालटेन आसान कर देगी।

खारे पानी से चलने वाला ‘रोशनी एलईडी लैंप’ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उजाला योजना को बढ़ावा देंगे।  यह योजना 2015 में लॉन्च की गई थी।  उन्होंने कहा, रोशनी लैंप के साथ-साथ ऊर्जा मंत्रालय की सोलर स्टडी लैंप जैसी योजनाएं ऊर्जा सुरक्षा और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें : हे भगवान, दलाल बने सितमगर, मां हो रही है पागल, बची लड़कियों की लाज, देखें…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजली सोरेन ने बांधी राखी, लंबी आयु और सलामती की मांगी दुआ

इसे भी पढ़ें : पलामू में राजद और झामुमो नेता में मारधाड़, फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें : रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी

इसे भी पढ़ें : जब वो संवर गये तो इन्हें उलझा दिया, दुखदाई बुढ़ापे की जिंदगी बदलेगी! देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बासुकीनाथ श्रावणी मेला का हुआ समापन, चढ़ावा चढ़े 3 करोड़ 6 लाख…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...