जियोमार्ट पर मिलेंगे झारखंड के शानदार शिल्प

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : निजी कंपनी रिलायंस रिटेल की ई-मार्केटप्लेस शाखा जियोमार्ट ने कारीगरों और पारंपरिक बुनकरों सहित छोटे पैमाने के विक्रेताओं को सशक्त बनाने लिए झारखंड राज्य के सरकारी एम्पोरियम JASCOLAMPF और झारखंड सरकार के उपक्रम JHARCRAFT के साथ हाथ मिलाया है।

यह संयुक्त पहल झारखंड के कारीगरों के उत्थान के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा। झारखंड के गुमला, सरायकेला और पलामू जैसे शहरों और कस्बों के कारीगरों को अब जियोमार्ट मार्केटप्लेस में जगह मिलेगी। कारीगर देश भर के ग्राहकों तक पहुँचने और अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए प्लेटफ़ॉर्म द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

जहां झारखंड के राज्य सरकार के एम्पोरियम JASCOLAMPF को एक अनूठा प्लेटफ़ॉर्म मिलेगा, वहीं लाखों जियोमार्ट ग्राहक प्रसिद्ध लकड़ी के उत्पाद, बांस के उत्पाद, ढोकरा कलाकृतियाँ, टेराकोटा आइटम, लाख की चूड़ियाँ, कॉटन हैंडलूम, एप्लिक वर्क, जरदोजी वर्क, टसर हैंडलूम साड़ियाँ, पुरुषों की शर्ट, बिना सिले ड्रेस मटीरियल, हाथ से बने बैग, बेडशीट, पेंटिंग और होम डेकोर उत्पाद तथा हस्तनिर्मित मानव कला की कई अन्य किस्में खरीद सकेंगे। यह पहल प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के अनुरूप है।

झारखंड राज्य सहकारी विपणन एवं खरीद संघ लिमिटेड (JASCOLAMPF) के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार सिंह ने कहा, “झारखंड के कारीगरों, हथकरघा बुनकरों और शिल्पकारों के पास पीढ़ियों से चला आ रहा उल्लेखनीय कौशल हैं, जो इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। यह सहयोग न केवल स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को आगे बढ़ाएगा, बल्कि समय के साथ झारखंड में अन्य एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) निर्माताओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

झारखंड सिल्क टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JHARCRAFT) के उप महाप्रबंधक अश्विनी सहाय ने कहा, “हम जियोमार्ट जैसे स्वदेशी प्लेटफॉर्म पर झारखंड के शिल्प को लॉन्च करने पर बेहद उत्साहित हैं। हमारे लिए, यह लॉन्च झारखंड के विविध कला रूपों के साथ जियोमार्ट मार्केटप्लेस को समृद्ध करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे शिल्पकारों को लाभ होगा और भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को संरक्षित किया जा सकेगा।

बता दे कि 2022 में अपनी स्थापना के बाद से, जियोमार्ट ने देश भर में 20 हजार से अधिक कारीगरों और बुनकरों को सशक्त बनाया है।

इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…

 

 

इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर

इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…

इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें

इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्या

इसे भी पढ़ें : टूटे सारे रिकॉर्ड, गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम…

इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विराट-अनुष्का नंगे पैर पहुंचे यहां, वीडियो वायरल…

Kohramlive : IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद...

बरगद के नीचे सज रही ‘महफिल’, पुलिस ने मारी रेड…

Godda : गोड्डा पुलिस ने तीन लोगों को ब्राउन...

सोना-चांदी की कीमतों ने चौंकाया, सस्ता हुआ या महंगा… जानें

Kohramlive : वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में...

भारी बारिश का अलर्ट जारी… जानें कहां

Kohramlive : IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए...

झारखंड के इन 6 जिलों में अलर्ट…

Ranchi : झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश...