Kohramlive : बीते 4 दिसम्बर को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2 द रूल’ फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान मची भगदड़ में दम तोड़ने वाली महिला और बेतरह जख्मी उनके बेटे की मदद के लिये अभिनेता अल्लू अर्जुन आगे आये हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक दे दिया है। एक्टर अल्लू अर्जुन के पिता और मशहूर निर्माता अल्लू अरविंद ने बुधवार को मीडिया को बताया कि 2 करोड़ रुपये का चेक तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष दिल राजू को सौंप दिया गया है। वे आज बेतरह जख्मी बच्चे तेजा को देखने KIMS अस्पताल गये थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि लड़के और उसके परिवार की मदद के लिये फिल्म यूनिट ने 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपये दिये हैं। वहीं, फिल्म के निर्माता माइथ्री मूवीज ने 50 लाख रुपये और फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने 50 लाख रुपये दिये हैं। अल्लू अरविंद ने कहा, ”मैंने डॉक्टर्स से बात की और यह जानकर खुशी हुई कि बच्चा ठीक हो रहा है। यहां याद दिला दें कि घटना के दो दिन बाद अल्लू अर्जुन ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये देने का ऐलान किया था। घायल तेजा के पिता भास्कर ने मीडिया को था कि उन्हें अल्लू अर्जुन से 10 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट मिला है। भास्कर ने कहा कि सड़क एवं भवन मंत्री वेंकट रेड्डी ने उन्हें 25 लाख रुपये का चेक दिया था।
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM







