Ranchi : झामुमो ने झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रचने का इल्जाम लगाया है। ED के सामने CM हेमंत सोरेन के बयान दर्ज कराने के समय CRPF जर्बदस्ती CM आवास में घुसी और कार्यकर्ताओं से उलझ गई, ताकि बात बिगड़ जाये और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का बहाना मिल जाये। बिना अनुमति और सूचना के CRPF के ढेर सारे जवानों ने CM आवास में घुसने की कोशिश की। झामुमो का इल्जाम है कि CRPF के कुछ अधिकारी चाहते थे कि प्रदर्शन कर रहे झामुमो कार्यकर्ताओं और CRPF जवानों में झड़प हो और प्रदर्शनकारी हिंसक हो जाये, ताकि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का माहौल तैयार किया जा सके। केंद्र सरकार द्वारा यह सुनियोजित साजिश रची गई।
झामुमो ने मीडिया में एक प्रेस बयान जारी कर इल्जाम लगाया कि बिना अनुमति के CRPF के जवानों का एंट्री दुखद है। जिला प्रशासन के अनुरोध या अनुमति के बिना CRPF अपने स्तर से कानून-व्यवस्था को लेकर कोई काम नहीं कर सकती है। यह राज्य सरकार को अस्थिर करने का प्रयास था, वहीं संघीय ढांचे पर बड़ा हमला था। झामुमो ने CRPF को आंतरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वाली संस्था करार दिया, वहीं कहा कि इसका राजनीतिक दुरूपयोग गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटना से आम जनता के विश्वास को ठेस पहुंचेगी। झामुमो ने पूरे साजिश का खुलासा करने की मांग रखी है। वहीं, चेतावनी दी है कि झामुमो आंदोलन करने को बाध्य हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें : ठाट-बाट ऐसा, कोई भी खा जाता था गच्चा… जानें
इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें
इसे भी पढ़ें : Vitamin D का पूरा कोटा जरूरी, ऐसे हासिल कर सकते हैं…
इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : SSB ने किया तहस-नहस… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ सकती है ठंड, बारिश भी…
इसे भी पढ़ें : बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें
इसे भी पढ़ें : बेटी की FD के पैसों के लिए कर डाला बड़ा कांड… जानें क्या










