spot_img
spot_img

हजारीबाग के सभी थानेदारों को मिला टास्क… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे आज क्राइम मीटिंग की। इस मीटिंग में हजारीबाग के सभी थानेदारों और पुलिस पदाधिकारियों को क्राइम कंट्रोल को लेकर टास्क दिया गया है। SP ने निर्देश दिया कि किसी भी हाल में जिले का लॉ एंड ऑर्डर गड़बड़ाना नहीं चाहिए। इसके लिए पुलिस कप्तान ने निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये।

  1. आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लिया तथा पूजा पंडालों के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए
  2. पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए
  3. जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की-जब्ती के त्वरित निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया गया
  4. सिविल कोर्ट की सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया
  5. अवैध पोस्ता एवं अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया
  6. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया
  7. नशाखोरी के पदार्थ खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। वैसे गिरोहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया
  8. विभिन्न सोशल मिडिया की मॉनिटरिंग करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
  9. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलीयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया
  10. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया
  11. सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित हैं उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया गया
  12. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया
  13. राज्य तथा देश में विभिन्न जगहों पर हुए सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर सीसीए के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर बिट्टू सिंह के कहने पर बोकारो में फेंका गया था बम… देखें

इसे भी पढ़ें : बीच रोड पर गुंडों का तांडव, ताबड़तोड़ बरसाते चले गये गोलियां…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...