Kohramlive: शादी का दिन कपल की लाइफ में काफी अहमियत रखता है। इस दिन को कपल ताउम्र याद रखता है। इस दिन हर कपल कुछ ऐसा करता है जिससे वो इस खूबसूरत दिन को और ज्यादा खास बना सकें। हालांकि इसमें बाकी के लोग भी शामिल होते हैं। वो भी शादी में ऐसे पलों का आनंद लेते हैं। रीति-रिवाजों (Hindu Customs) को निभाते-निभाते दूल्हा-दुल्हन काफी ज्यादा थकान महसूस करने लगते हैं। इस वीडियो में देखकर आप भी इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि दुल्हन (Bride) के लिए ये सब कुछ थोड़ा ज्यादा मुश्किल होता है।
View this post on Instagram
दुल्हन का वीडियो वायरल
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन को अपनी ही शादी के बीच में नींद आ जाती है। दुल्हन के चेहरे पर उसकी थकावट (Tiredness) साफ-साफ दिख रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो थोड़ा पुराना है और एक बार फिर से लोगों की अटेंशन (Attention) खींच रहा है.। पहले आप भी सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो को जरूर देखें…
दूल्हा निभा रहा था रस्में
जब दुल्हन बैठकर झपकी ले रही होती है, उस वक्त दूल्हा (Groom) खडे़ रहकर कोई रस्म निभाता हुआ दिखाई देता है। इस वीडियो को देखकर कई लोग खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया गया है। वाकई में इस मोमेंट को कैप्चर करने वाले वीडियोग्राफर की दाद देनी पड़ेगी वरना अक्सर कैमरामैन खाना खा रहे बारातियों (Wedding Guests) के पास ही नजर आते हैं।
वीडियो ने किया एंटरटेन
इस वीडियो ने कई लोगों को खूब एंटरटेन (Entertain) किया है। बता दें कि अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन (Comment Section) में कई लोग दुल्हन की तारीफ करते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने हार्ट वाले इमोजी भेजे तो कुछ ने फायर (Fire) वाले इमोजी भेजे।
इसे भी पढ़ें : रांची के मोमेंट्स रिसॉर्ट में मिली डेड बॉडी, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें : गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार








