राज्‍य में सभी योग्‍य लोगों को मिलेगा पेंशन: CM Hemant Soren

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : राज्य के चहुंमुखी विकास और यहां की सवा तीन करोड़ आबादी के कल्याण के लिए सरकार समर्पित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब, जरूरतमंद, किसान मजदूर, युवा और महिला समेत सभी वर्ग और तबके के हित को ध्यान में रखकर सरकार कार्ययोजनाएं बना रही है। विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तीव्र गति से चल रहा है। उक्‍त बातें CM Hemant Soren ने आज दुमका में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार गंभीर है। लोगों की समस्‍याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

आपको सम्मान, हक और अधिकार हर हाल में मिलेगा

सीएम ने कहा कि यह आपकी सरकार है। ऐसे में आपको आपका हक, अधिकार और सम्मान हर हाल में मिलेगा। “आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के हर एक पंचायत में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान करने के साथ उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। हमारी सरकार आपको आपके दरवाजे पर आकर आपके हक और अधिकार देने का काम कर रही है। राज्यवासियों के सहयोग से हम विकास को समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को पहुंचाने में कामयाब हो रहे हैं।

पेंशन से कोई नहीं रहेगा वंचित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब 60 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति पेंशन से वंचित नहीं रहेगा। इसके लिए सरकार ने यूनिवर्सल पेंशन स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत पेंशन प्राप्त करने के लिए अधिकतम संख्या की बाध्यता खत्म कर दी गई है। योग्यता रखने वाले सभी लाभुकों को अब पेंशन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीबों को अब हर महीने पेट्रोल पर 25 रुपए प्रति लीटर की दर से हर माह 10 लीटर पेट्रोल पर अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया और इसका लाभ लेने के लिए आगे आने को कहा।

पारा शिक्षकों के वर्षों से लंबित समस्या का किया समाधान

सीएम ने कहा कि पारा शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते आ रहे थे। लेकिन, उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। हमारी सरकार ने पारा शिक्षकों की हित में कई निर्णय लिए। अब पारा शिक्षक पूरे सम्मान के साथ कार्य कर सकेंगे। शिक्षा के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं, आदिवासी विद्यार्थियों को विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति देने योजना भी सरकार ने शुरू की है। हमारा प्रयास राज्य के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देना है।

कोरोना से निपटने की दिशा में राज्य ने पेश की मिसाल

सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार ने जो कदम उठाए, वह आज मिसाल के तौर पर देश- दुनिया के सामने देखा जा रहा है। हमारी सरकार ने सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रबंधन और लोगों के सहयोग से कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की। इतना ही नहीं, लॉकडाउन के दौरान जब दुनिया थम सी गई थी, उस कठिन और चुनौतीपूर्ण दौर में जीवन और जीविका के लिए सरकार ने हर स्तर पर कार्य योजनाएं बनाकर उसे बेहतरीन तरीके से लागू करने का काम किया। दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज, ट्रेन और बसों तथा अन्य वाहनों के माध्यम से वापस लाया गया। वहीं, गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया गया। आगे उन्‍होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में हमें सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि इस महामारी से चल रही जंग को जीतने में हम कामयाब हों। मौके पर राज्यसभा सांसद सह जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन, विधायक नलिन सोरेन, सीता सोरेन और बसंत सोरेन ने भी लोगों को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्‍लू…

इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्‍हा, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें :स्टेशन के प्लेटफार्म पर बदमाशोंं ने क्‍या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…

इसे भी पढ़ें : Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...