Kohramlive Desk : आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी इन दिनों कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है। 5 अगस्त को आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स रिलीज हुई है। डार्लिंग्स को अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं। दूसरी ओर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र भी रिलीज को तैयार है। इसके अलावा वो जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। इस बीच कपल ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। ब्रह्मास्त्र का नया गाना लॉन्च करने से पहले रणबीर और आलिया ने पैपराजी के लिये पोज दिए। इस दौरान आलिया ने चॉकलेट ब्राउन कलर की फिटेड ड्रेस पहनी हुई थी। चॉकलेट ब्राउन कलर की ड्रेस के साथ आलिया ने हाई हील्स डाली हुई थीं और लुक कंप्लीट करने के लिये बालों को खुला रखा था। रणबीर कपूर ब्लैक पैंट और टीशर्ट में काफी कूल लग रहे थे। वीडियो में रणबीर और आलिया के चेहरे पर जो खुशी है। वो बता रही है कि दोनों अपने नये सफर के लिये कितने एक्साइटेड और खुश हैं। इसी के साथ आखिरकार लोगों को आलिया के बेबी बंप की झलक देखने को भी मिल गई।
View this post on Instagram
आलिया के चेहरे पर दिखा प्रेग्रेंसी ग्लो
बेशक प्रेग्रेंसी की वजह से आलिया के चेहरे पर एक चमक है। प्रेग्रेंसी के बाद आलिया पहले से ज्यादा सुंदर लगने लगी हैं। अब आलिया का ख्याल रखने के लिये रणबीर कपूर जो हैं. आलिया और रणबीर को यूं साथ देख कर उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आनेवाले नए मेहमान की खुशी दोनों के चेहरे पर झलक रही है।
इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रसूखदार पंकज और दाहू के दम पर हुकूमत करने वाले बच्चू की बोलती बंद, ईडी रिमांड पर… देखें
इसे भी पढ़ें : RCP Singh का JDU से इस्तीफा
इसे भी पढ़ें :NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ जीते उपराष्ट्रपति चुनाव, मिले 528 वोट
इसे भी पढ़ें :कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो










