अलर्ट! अगले चार रोज इन जिलों में मूसलाधार बारिश…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य के कई हिस्सों में अगले चार रोज झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 से 26 जुलाई तक रांची समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

23 जुलाई : रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लातेहार और लोहरदगा।

24 जुलाई : रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और बोकारो।

25 जुलाई : रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला।

26 जुलाई : रांची, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा और चतरा।

इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुये लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कहा कि खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।

 

 

 

इसे भी पढ़ें : देशभर में आंदोलन के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें : भाजपा के घेराव पर कांग्रेस का तीखा जवाब…

इसे भी पढ़ें : अंग्रेजों के जमाने के कानून बदल गये, बिहार विधानसभा में 20 विधेयक पास…

इसे भी पढ़ें : दो अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 1100 किलो जावा-महुआ किया नष्ट…

इसे भी पढ़ें :  ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अगर जहाज पर ह’मला हुआ तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में जमीन कारोबारी की ह’त्या, कस्टडी में तीन…

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के...

CJI का बड़ा अल्टीमेटम, लंच तक मेट्रो नहीं खुली तो कोर्ट करेगा दखल

New Delhi : जंतर-मंतर पर CJP (सीजेपी) के प्रदर्शन...

देशभर में आंदोलन के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान… जानें

New Delhi : देशभर में पेपर लीक को लेकर...

भाजपा के घेराव पर कांग्रेस का तीखा जवाब…

Ranchi : झारखंड की सियासत में बयानबाजी का पारा...

अंग्रेजों के जमाने के कानून बदल गये, बिहार विधानसभा में 20 विधेयक पास…

Patna : बिहार विधानसभा का मानसून सत्र इस बार...