Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर (55) की हत्या मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर मृतक के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के बेटे आकाश ठाकुर ने पुलिस को बताया कि पिता के करीब 5 से 6 लाख रुपये के सोने के गहने और स्मार्टफोन मौके से गायब हैं। इससे लूट की आशंका भी जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में शराब के दौरान विवाद की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस जमीन विवाद, पुरानी रंजिश और लूट समेत सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
यहां याद दिला दे कि मंगलवार देर रात रमेश ठाकुर की घर में बेरहमी से कर दी गई। अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। कमरे में चारों ओर खून बिखरा मिला और घटनास्थल से एक पिलास बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी।
इसे भी पढ़ें : CJI का बड़ा अल्टीमेटम, लंच तक मेट्रो नहीं खुली तो कोर्ट करेगा दखल
इसे भी पढ़ें : अलर्ट! अगले चार रोज इन जिलों में मूसलाधार बारिश…
इसे भी पढ़ें : देशभर में आंदोलन के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें : भाजपा के घेराव पर कांग्रेस का तीखा जवाब…
इसे भी पढ़ें : अंग्रेजों के जमाने के कानून बदल गये, बिहार विधानसभा में 20 विधेयक पास…







