कोहराम लाइव डेस्क : दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची को 6 युवकों ने पहले अपनी हवस का शिकार बनाया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 18 जनवरी की शाम को लड़की जंगल की तरफ अपनी मां को बुलाने गयी थी। इसी दौरान 6 लोगों ने नशे की हालत में उसका अपहरण कर लिया और गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद अपने पाप को छुपाने के लिए गला दबाकर उसे मौत के घाट उता दिया। अगले दिन बच्ची की लाश जंगल में अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिली। घटना यूपी के महाराजगंज की है।
इसे भी पढ़ें : लालू की हालत चिंताजनक, दिल्ली एम्स में हो सकते हैं शिफ्ट
गिरफ्तार आरोपी गोविंद ने पुलिस को बताया कि साथियों ने पहले शराब पी। नशा होने के बाद लड़की को खींच कर ले गए और छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद घटना को किसी की जानकारी न हो इसलिए एक साथी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें : तेजप्रताप और तेजस्वी के साथ रिम्स पहुंची राबड़ी देवी, लालू से मिलकर भावुक हुआ परिवार
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए 6 दरिंदो को जेल भेज दिया है। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सर्विलांस लोकल इंटेलिजेंस के सहयोग से पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 34, 363, 376 डी, 302, 201 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : राज्य के तीन IAS अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गए








