Kohramlive : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बाल-बाल बच गए। दरअसल अखिलेश यादव के काफिले में साथ चल रही 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अखिलेश यादव हरपालपुर थाना क्षेत्र के बैठापुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। वहीं, कार्यक्रम से लौटते समय फरहतनगर क्रॉसिंग मोड़ पर ब्रेकर के पास सपा अध्यक्ष के फ्लीट की गाड़ियां आगे निकल गईं। ब्रेकर के चलते स्पीड से साथ मे चल रही एक कार्यकर्ता की गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके चलते साथ में चल रही दो फार्च्यूनर सहित 6 गाड़ियां आपस मे टकरा गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सपा अध्यक्ष के काफिले की गाड़ियां नहीं टकराईं थीं। पीछे चल रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ियां एक दूसरे से टकराईं हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र की है।
कार्यकर्ताओ ने सभी घायलों को साथ में चल रही एम्बुलेंस से मीडिया कर्मी नसीम खान (28) निवासी रुदामऊ थाना माधौगंज, मुनेंद्र यादव (35) निवासी बिलग्राम को मल्लावां सीएचसी और वसीम वारसी (60) निवासी संडीला को माधौगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहीं, कप्तान सिंह निवासी संडीला और अन्य कई कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने गाड़ियों को रोड के किनारे लगाकर यातायात सुचारू बनाए रखा है।
अखिलेश यादव का काफिला हुआ हादसे का शिकार। अखिलेश के काफिले की 6 गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त। घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया जा रहा अस्पताल। शादी समारोह में शामिल होने हरदोई पहुंचे थे अखिलेश यादव। अखिलेश के काफिले की 6 गाड़ियां हुई हादसे का शिकार। pic.twitter.com/zTIGOiVs89
— Vinod Mishra (@vinod9live) February 3, 2023
इसे भी पढ़ें :राशन कार्ड से फर्जीवाड़ा करने वालों की अब खैर नहीं : CM
इसे भी पढ़ें :IED बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड धराया…देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में मरीज ने डिस्चार्ज से पहले दी जान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितने बढ़ें दाम
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी पर गिरी गाज, हुई सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें :महंगाई की मार, इतने रुपये महंगा हुआ दूध… देखे
इसे भी पढ़ें :पलामू में चार बच्चों की मां का क्या हुआ हाल… देखें
इसे भी पढ़ें :अगर आपके हिस्से का राशन डीलर काटे तो इस नंबर पर करें शिकायत
इसे भी पढ़ें :नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें










