Hazaribagh(Sunil Sahu) : अगर आपके हिस्से का राशन डीलर काटे तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन संबंधी हर छोटी-बड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन, हजारीबाग के आपूर्ति विभाग ने एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसकी आधिकारिक घोषणा आज गुरूवार को डीसी नैंसी सहाय ने की है। राशन संबंधी किसी भी तरह की समस्या के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी दी जा सकेंगी। डीसी ने कहा कि आमजनों की सुविधा को बढ़ाते हुए आपूर्ति विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की जा रही है। नंबर के जारी करने के बाद लोगों को इस सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। हेल्पलाइन नंबर 9065846568 पर घर बैठे शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए शिकायतकर्ता का नाम, प्रखंड पता और मोबाइल नंबर और समस्या का विवरण दिया जाना होगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के 4 IAS अधिकारी इधर से उधर, प्रमोट किये गए 64 ADM… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :राशन कार्ड से फर्जीवाड़ा करने वालों की अब खैर नहीं : CM
इसे भी पढ़ें :IED बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड धराया…देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में मरीज ने डिस्चार्ज से पहले दी जान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : IED Blast in Chaibasa : फिर 3 जवान हुए IED ब्लास्ट के शिकार, एयरलिफ्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :साहिबगंज में भोरे-भोर मची चीख-पुकार… देखें
इसे भी पढ़ें : Khunti News : उसने मेरे बाप को मा*रा है और अब मुझे भी मा*र देगी… फिर












