Delhi : बिहार में मतदाता सूची संशोधन के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च शुरू किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें परिवहन भवन पर ही रोक दिया। अनुमति न होने का हवाला देते हुये लगाये गये बैरिकेड्स पर अखिलेश यादव चढ़ गये और सड़क पर धरने पर बैठ गये। महुआ मोइत्रा समेत कई सांसद भी बैरिकेड्स कूदकर प्रदर्शन में शामिल हो गये।
राहुल गांधी ने इसे “संविधान बचाने की लड़ाई” बताया, वहीं प्रियंका गांधी ने सरकार को “डरी और कायर” कहा। शशि थरूर ने चुनावों की निष्पक्षता पर उठे सवालों का समाधान करने की मांग की, तो जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को ‘चुराओ आयोग’ करार देते हुये आरोप लगाया कि विपक्ष को सामूहिक रूप से ज्ञापन देने से रोका गया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत और कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
#WATCH | Delhi: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav jumps over a police barricade as Delhi Police stops INDIA bloc leaders marching from the Parliament to the Election Commission of India to protest against the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls in poll-bound… pic.twitter.com/X8YV4mQ28P
— ANI (@ANI) August 11, 2025
इसे भी पढ़ें : पुष्पवर्षा के बीच निकला 9वां जत्था, पांव पखारकर दी विदाई
इसे भी पढ़ें :…और प्लास से दांत तक उ’खाड़ डाले
इसे भी पढ़ें :राज्यभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे नेमरा… देखें
इसे भी पढ़ें :सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फेर दिया पानी… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :नेमरा में CM से मिले टाटा स्टील के CEO टीवी नरेंद्रन… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में भयानक ए’क्सीडेंट










