Ramgarh : टाटा स्टील के CEO एवं MD टीवी नरेंद्रन ने रविवार को नेमरा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। टीवी नरेंद्रन ने कहा, “गुरुजी का जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है। उनके योगदान और स्मृतियां सदैव हमारे हृदय में रहेंगी।” उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के धैर्य की कामना की।
नेमरा में CM से मिले टाटा स्टील के CEO टीवी नरेंद्रन… जानें क्यों
Date:















