UP : यूपी के संभल के चंदौसी में अवैध संबंध के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। वारिसनगर मोहल्ले में आधी रात को घर बुलाकर 25 साल के अनीस उर्फ समीर की बेरहमी से पिटाई की गई। हत्यारों ने न सिर्फ़ उसे पीटा, बल्कि प्लास से उसके दांत तक उखाड़ दिये। पुलिस के मुताबिक, अनीस का मोहल्ले की ही एक महिला से तीन साल से अवैध संबंध था। वह महिला को आर्थिक और शारीरिक रूप से ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे महिला और उसके पति की बदनामी फैल रही थी। इसी रंजिश में दंपती ने युवक को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। अनीस तिरपाल बेचने का काम करता था।
मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार रात अनीस घर के बैठक में सो रहा था, तभी किसी दोस्त का फोन आया। जब पिता ने कमरे में जाकर देखा तो अनीस लहूलुहान हालत में पड़ा था। CHC ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मरने से पहले अनीस ने अपने परिजनों को आरोपियों के नाम बताये। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी दंपती को हिरासत में लिया है। ASP उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूछताछ जारी है।
इसे भी पढ़ें : EC का बड़ा एक्शन, इन राजनैतिक दलों की मान्यता खत्म…
इसे भी पढ़ें :सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फेर दिया पानी… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :नेमरा में CM से मिले टाटा स्टील के CEO टीवी नरेंद्रन… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में भयानक ए’क्सीडेंट
इसे भी पढ़ें :जेल से बाहर आते ही ठोक डाला…