Ranchi : राजधानी रांची के हरमू रोड पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार(JH01FF-4545) ने बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को रौंदने के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। गुस्साये लोगों ने कार चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने के साथ चालक को भीड़ से बचाया। हादसे के बाद हरमू रोड पर भारी जाम लग गया, जिसे हटाने और लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस लगातार कोशिश में जुटी है।















