Kohramlive : “बदली नहीं हूं मैं बस वक्त के साथ आदत बदल ली हूं, अब जो जैसा है उसके साथ मैं वैसे ही हूं, बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं” इस बोल के साथ अपना रील बनाने वाली फिल्मी हीरोइन आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं रही। मॉडल आकांक्षा दुबे की डेड बॉडी वाराणसी के सोमेंद्र होटल में फांसी के फंदे पर लटकती हालत में मिली। लगभग 25 साल की आकांक्षा पार्टी करने के बाद देर रात करीब 1:55 लौटी थीं। होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उसे छोड़ने एक युवक भी आया था। कार से उतरते वक्त वो लड़खड़ाई भी थी। करीब 15-20 मिनट बाद युवक होटल से चला गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तब लाइट जल रही थी और बाथरूम का नल भी खुला था और आकांक्षा फांसी के फंदे लटकी हालत में मिली। पुलिस आकांक्षा दुबे की मेकअप आर्टिस्ट रेखा मौर्या से भी पूछताछ कर रही है। आकांक्षा बहुत ही कम समय में फिल्मी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अच्छी फैन फॉलोइंग है।
यूपी के भदोही में पली-बढ़ी आकांक्षा दुबे ने अपने कैरियर की शुरुआत टिक-टॉक से की थी। टिक-टॉक पर आकांक्षा के टैलेंट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त होती गई। उसके बाद में अकांक्षा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने और फिल्मों में काम किया। जो लोगों को खूब पसंद आया। आकांक्षा ने वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 फिल्मों में काम किया था जो लोगों को काफी पसंद आया था।
इसे भी पढ़ें :ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट…देखें
इसे भी पढ़ें :नाबालिग का दो दिन तक किया गैं’ग रे’प, फिर बाजार में फेंका… देखें
इसे भी पढ़ें :एक्टिव नहीं होती रांची की खलारी पुलिस, तो हो जाता…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो












