कोहराम लाइव डेस्क : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने विराट कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे को परमानेंट टेस्ट कप्तान बनाने की मांग की है। बेदी ने एक अंग्रेजी अखबार में लिखे अपने कॉलम के माध्यम से कहा है, ‘अजिंक्य रहाणे मुझे टाइगर पटौदी की याद दिलाते हैं। रहाणे ने जिस तरह घायल टीम की कप्तानी करते हुए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में 2-1 से टेस्ट सीरीज में जीत दिलाई, वह तारीफ के काबिल हैं।’
पटौदी की तरह दिखी फील्डिंग सजाने की कला
बेदी ने कहा, ‘रहाणे के अंदर गेंदबाजी में बदलाव और फील्डिंग सजाने की कला पटौदी की तरह दिखी। टीम इंडिया को महान बल्लेबाज और साधारण कप्तान में से किसी एक को चुनने का वक्त आ गया है। विराट कोहली भारत के लिए लंबा खेल सकें, इसलिए रहाणे को कप्तान बनाया जाना चाहिएफ। वह कप्तानी कर सकते हैं, जबकि रोहित सफेद गेंद की क्रिकेट में कमान संभाल सकते हैं।’
इसे भी पढ़ें : सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज, आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें
कंगारुओं पर दिलाई धमाकेदार जीत
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की हर जगह तारीफ हो रही है। एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में महज 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। कंगारू टीम ने ढाई दिन के अंदर भारत को 8 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी।
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज को बीच में छोड़ कर भारत लौट चुके थे, लेकिन कोहली की जगह कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलियाई माइंड गेम से पार पाते हुए टीम को फिर से खड़ा कर दिया। टीम इंडिया ने रहाणे की कप्तानी में मेलबर्न में जबरदस्त वापसी की। अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की मोर्चे से अगुवाई करते हुए मेलबर्न में शानदार शतक ठोका। रहाणे ने टीम इंडिया को कंगारुओं पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी।
इसे भी पढ़ें : एक मंच पर नजर आएंगे पीएम मोदी और ममता बनर्जी, जानिए…










