Kohramlive : आज के दौर में मोबाइल जिंदगी की रफ्तार बन चुका है। इसी रफ्तार को बनाये रखने के लिये Bharti Airtel एक ऐसा प्लान लेकर आया है, जो जेब पर हल्का और फायदे में भारी है। ये प्लान पूरे 1 महीने (कैलेंडर मंथ) की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर, 100 SMS रोजाना एवं डेटा का दमदार ऑफर है।
Airtel का धमाकेदार प्लान
वहीं, 4G यूजर्स व रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। 5G यूजर्स अनलिमिटेड डेटा का मजा ले सकते हैं। इस प्लान में आपको कई शानदार एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिलते हैं। जैसे, 30GB Google Cloud Storage, Apple Music का फ्री एक्सेस, फ्री Hellotunes, स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट, Adobe Express Premium (12 महीने के लिये)। यह प्लान खासतौर पर उनके लिये है, जो दिनभर इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं। जिन्हें वीडियो, गेमिंग और सोशल मीडिया ज्यादा पसंद है। खासकर Airtel 5G यूजर्स, जो बिना लिमिट के स्पीड का मजा लेना चाहते हैं। रिचार्ज करने से पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक बार डिटेल जरूर चेक कर लें, क्योंकि प्लान में बदलाव संभव है।
इसे भी पढ़े :UP News : 100 साल की दादी की अंतिम विदाई, 4 पोते भी… मचा कोहराम
इसे भी पढ़े :Nashik : एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौ’त, दहला इलाका…
इसे भी पढ़े :Petrol-Diesel : प्रीमियम या साधारण पेट्रोल, गाड़ी के लिए कौन-सा सही… जानें
इसे भी पढ़े :Weekend : “वीकेंड” में बनायें यादगार सफर, 2 दिन, 10 ठिकाने…
इसे भी पढ़े :Technology : टेक्नोलॉजी की दौड़ में कौन-सी ब्रांच बेजोड़… जानें








