कोहराम लाइव डेस्क : नाइजीरिया के एक एयरपोर्ट पर भयावह नजारा। हुआ यूं कि यहां से उड़ान भरने के चंद पल बाद एक मिलिट्री जेट हवा में गोता लगाते हुए क्रैश कर गया। कुछ मिनटों में विमान खाक में तब्दील हो गया। प्लेन को जलते देख यात्रियों में चीख-पुखार मच गई।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…

इंजन फेल होने के बाद हुआ धमका
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इंजन फेल होने के बाद विमान में धमाका हुआ। इसके बाद आग लग गई। विमान में सवार अधिकारी एक रेस्क्यू मिशन पर जा रहे थे। बता दें कि नाइजीरिया में 42 लोगों को किडनैप कर लिया गया था, जिसको लेकर रेस्क्यू मिशन चलाया जा रहा था। इंजन में आग लगने के बाद विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली और विमान जलकर खाक हो गया।
इसे भी पढ़ें : क्यों बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, मंत्री ने बताई ये वजह












