बोकारो : बोकारो के CCL झारखंड उत्खनन परियोजना के बंद खदान में अवैध रूप से कोयला खनन कर रहे दंपती की चाल धंसने के कारण मौत हो गई। घटना रविवार रात की है। दोनों का शव ओपन कास्ट खदान के 200 फीट नीचे चाल में धंसा, जिसमें दोनों दब गए।
मृतकों की पहचान लइयो के 9 नम्बर निवासी अनिल रविदास (36) और उसकी पत्नी अंजलि देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, दंपति दिन के उजाले में कोयला लाने गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर छानबीन की गई तो दोनों को खदान में मृत पाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों का शव बाहर निकाला गया। वहीं मृतक के परिजन मुआवजे की मांग पर CCL प्रबंधन से बातचीत कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे न्यूक्लियस मॉल में महिलाओं का पर्स उड़ा रहा लड़कियों का ये गिरोह
इसे भी पढ़ें : शाम को सब्ज़ी लेने गए बुजुर्ग, सुबह गेहूं के खेत में मिली लाश






